काॅलेज के शुरूआती दिनों मे चाय को नुकसानदेह मानता था और इससे दूर रहता था। फिर मुजफ्फरपुर के एक MBBS /MD Doctor जो कि शायर भी थे, ने मुझे सुबह शाम चाय लेने को कहा। तब से सुबह शाम करीब 250ml की दूध वाली चाय लेता हूं।
मेरे करीब के रिश्तेदार मेरी इस आदत को जानते हैं और वे भी चाय का बडा़ कप ही औफर करते हैं। कभी होटल का पीना पड़ता है तो छोटी कप का 2 ले लेता हूं अगर चाय पसंद की हो। खुशदिली से पिलाने वाले दोस्तों से भी 2 की तलब कर देता हूं।
जरुरी नहीं कि चाय आप के लिए भी मुफीद हो। आप अपना ध्यान रखें।
No comments:
Post a Comment