कु़रान की तफ्सीर मे (12.11.2026) मुफ्ती साहब बताए कि सवाब की नियत से कु़रान की तिलावत तो करना ही चाहिए। साथ ही अमल की नियत से कु़रान का माना भी समझना चाहिए। इसके लिए कु़रान का दर्श और तफसीर सुनना (या पढ़ना) चाहिए। नमाजों मे या बातचीत मे हम बार बार अल्लाह की तारीफ करते हैं और अल्लाह को रब कहते हैं लेकिन हम अपनी असल जिंदगी मे अल्लाह 'की' कितना मानते हैं, यह असल है। या अल्लाह, आप के सारे हुक्मों पर अमल की तौफीक़ अता फरमा।
आमीन।
कु़रान की तफ्सीर (12.11.2026) मे मुफ्ती साहब यह भी बताए कि अरबी मे 'रब' उसे कहते हैं जो हर मख़लूक़ की हर जरूरत को पूरी करता है। जरुरत सिर्फ खाने पीने का नाम नहीं है बल्कि जिंदा मख़्लूक की जरूरत सांस का लेना भी है, सांस का छोड़ना भी है। खाना-पीना को हजम भी करना है, और बदन से गंदगी (Waste) को बाहर भी निकालना है। जिस्मानी जरूरत भी है, नसल को बढा़ने की भी जरूरत है। आदि आदि। और इन सभी बेइंतहा जरूरतो को पूरा करने वाला यानी 'रब' सिर्फ और सिर्फ अल्लाह है। जु़बान से रब की महिमा तो हम हर नमाज की हर रकात मे बयान करते हैं, काश रब की महिमा हमारे दिल और दिमाग मे उतर जाए ताकि हम गुमराही से बच जाएं और दोनो जहां मे कामयाब हो जाएं। आमीन।
No comments:
Post a Comment