2026 की ही बात है। वलीमा का दावत मिला। कार्ड मे वक़्त लिखा था, 'मग़्रिब बाद'। मैं मग्रिब की नमाज़ पढ़ कर आधे घंटे मे तय जगह पर पहुंच गया। वहां बैंके़ट हाल और कैटरिंग के स्टाफ के अलावा कोई नहीं था। दुल्हा के तरफ से कोई होगा भी तो मैं पहचानता नहीं था।
वक़्त बीतता गया। लोग आते गए लेकिन खाना शुरू हुआ मेरे पहुंचने से करीब ढाई घंटे बाद। मैं ऊब चुका था। वलीमा खाने की खुशी जाती रही।
काश, हम सभी वक़्त की पाबंदी करते। आमीन।
- मोहम्मद खुर्शीद आलम
No comments:
Post a Comment